• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन, दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल भी शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 फरवरी 2026,  08:35 PM IST
  • 2275
छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन, दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल भी शामिल

नई दिल्ली, 17 फरवरी 2026। Government of India के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (SCS) के सात अधिकारियों को Indian Administrative Service (IAS) में पदोन्नति के आधार पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (Recruitment) Rules, 1954 के नियम 9(1) तथा Appointment by Promotion Regulations, 1955 के अंतर्गत की गई है। चयन सूची वर्ष 2024 (1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य उत्पन्न रिक्तियां) के विरुद्ध यह नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को परिवीक्षा पर नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

चयन सूची 2024 (SCS) के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी

तीर्थराज अग्रवाल (जन्म तिथि: 29.08.1980)

लीना कोसम (24.07.1979)

सौमिल रंजन चौबे (05.12.1988)

बिरेंद्र पंचभाई बहादुर (07.11.1968)

सुमित अग्रवाल (03.02.1987)

संदीप कुमार अग्रवाल (20.05.1980)

आशीष कुमार टिकरिहा (04.06.1985)

उल्लेखनीय है कि सुमित अग्रवाल वर्तमान में दुर्ग नगर निगम के आयुक्त के रूप में पदस्थ हैं। आईएएस में पदोन्नति के साथ ही उन्हें (Allotment Year Based on Actual Date) भी प्रदान किया गया है।

भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 14015/05/2025-AIS.I (S.II&III)-B के अनुसार सभी अधिकारियों को आईएएस में नियुक्त कर छत्तीसगढ़ कैडर में पदस्थ किया गया है।

यह पदोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं दुर्ग जिले के लिए भी यह गौरव का विषय है।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter