• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
गौरव पथ पदमनाभपुर रोड स्थित रिक्त गुमटियों के आवंटन हेतु आवेदन प्रक्रिया पूर्ण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 फरवरी 2026,  08:27 PM IST
  • 68
गौरव पथ पदमनाभपुर रोड स्थित रिक्त गुमटियों के आवंटन हेतु आवेदन प्रक्रिया पूर्ण

दुर्ग/ /नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गौरव पथ, पदमनाभपुर रोड, एल.आई.सी. ऑफिस के सामने स्थित रिक्त गुमटियों के आवंटन के लिए दिनांक 16 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर पात्रता परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

निगम प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि आवंटन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार हो, जिससे पात्र आवेदकों को निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो सके।

 पात्रता परीक्षण उपरांत सूची सूचना पटल पर चस्पा

प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के पश्चात पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची तैयार कर नगर निगम कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन दिवस एवं समय में उपस्थित होकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

निगम प्रशासन ने आवेदकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर सूची का अवलोकन कर किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई करें।

 दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 यदि किसी आवेदक को सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वे दिनांक 19 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय में लिखित रूप से अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सभी आपत्तियों का परीक्षण नियमानुसार किया जाएगा एवं अंतिम सूची प्रकाशन उपरांत गुमटियों का आवंटन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित व्यापारिक वातावरण की दिशा में पहल नगर निगम द्वारा यह प्रक्रिया शहर में सुव्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने एवं अतिक्रमण की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को विधिसम्मत रूप से स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण भी सुदृढ़ हो।

नगर निगम ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter