ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे ने दूसरी बार बड़ा उलटफेर कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। सह-मेजबान श्रीलंका को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर टीम ने टूर्नामेंट की सबसे चर्चित जीत दर्ज की। इससे पहले ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर भी सनसनी फैलाई थी। ये दोनों टीमें वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।
आखिरी ओवर में बदला मैच का रुख
जिम्बाब्वे ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की। ओपनर ब्रायन बेनेट ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए महीश तीक्षणा की गेंद पर चौका लगाकर टीम को विजयी बनाया।
बेनेट 48 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाकर नॉट आउट रहे और उन्होंने 8 चौके जड़े। इसके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से दशुन हेमंथा ने 2 विकेट हासिल किए।
बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लेकिन ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई। जवाब में बल्लेबाजों ने साझेदारियां निभाईं और रन चेज को नियंत्रण में रखा।
ग्रुप बी में अजेय, सुपर 8 की दहलीज पर
लगातार दो बड़ी जीतों के बाद ज़िम्बाब्वे ग्रुप बी में अजेय रहकर शीर्ष पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन उन्हें सुपर 8 चरण में मजबूत दावेदार बना रहा है। दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए यह हार झटका साबित हो सकती है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment