नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu पर रोक लगा दी है।
यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है। यह धारा केंद्र सरकार को राष्ट्रीय हित, सार्वजनिक व्यवस्था और अन्य कारणों से ऑनलाइन सामग्री को ब्लॉक करने का अधिकार देती है। मंत्रालय ने बताया कि संबंधित प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और उन पर आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कॉन्टेंट पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।
गौरतलब है कि जुलाई 2025 में भी सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के आरोप में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया था। उस समय ALTT (पूर्व में ALTBalaji) और Ullu समेत कुल 25 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया था।
इसके अलावा वर्ष 2023 में भी केंद्र सरकार ने अश्लील सामग्री परोसने वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म और 10 ऐप्स को ब्लॉक किया था। इन प्लेटफॉर्म्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नग्न और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कार्रवाई की गई थी।
सरकार की इस ताजा कार्रवाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री नियमन के तहत सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment