दुर्ग /वर्ष 2026 27 के संकल्प बजट का स्वागत करते हुए भाजपा नेता अजय तिवारी ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में विजन डॉक्यूमेंट बताया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के नेतृत्व में प्रस्तुति यह बजट सर्वसमावेशी संतुलित और दूरदर्शी विकास की आधारशिला रखने वाला बजट है
श्री तिवारी ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को नई ऊर्जा और गति देगा उन्होंने बजट में घोषित पांच मुख्यमंत्री मिशन -एआई मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्ट अप -निपुण मिशन को युवाओं के लिए रोजगार कौशल विकास की और निवेश के नए अवसर सृजित करने वाला बताया उन्होंने कहा कि बजट में किसानों और महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी गई है
*रोजगार सृजन के प्रमुख बिंदु:*
- *MSME सपोर्ट*: छोटे उद्योगों और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान
- *सेमीकंडक्टर उद्योग*: ₹40,000 करोड़ का प्रावधान, जिससे नए रोजगार सृजित होंगे
- *औद्योगिक क्लस्टर*: ₹2,000 करोड़ का प्रावधान, जिससे MSME को नई ताकत मिलेगी
- *कृषि और पशुपालन*: छोटे किसानों और पशुधन विकास के लिए प्रावधान
- *डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर*: एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना
*बजट की प्रमुख बातें:*
- *कृषि और ग्रामीण विकास*: किसानों के लिए नई योजनाएं और प्रोत्साहन
- *शिक्षा और स्वास्थ्य*: शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, नए मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना
- *परिवहन और बुनियादी ढांचा*: सड़क निर्माण और मेट्रो रेल के लिए बजट का प्रावधान
- *महिला और युवा कल्याण*: महिलाओं और युवाओं के लिए नई योजनाएं और प्रोत्साहन
- *उद्योग और रोजगार*: औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment