• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
खामेनेई पर दुख जताने के बाद घिरी फरहाना, बोली – देश सर्वोपरि है
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 मार्च 2026,  11:57 AM IST
  • 94
विवाद के बाद फरहाना ने दी सफाई, कहा – मेरा इरादा देश के खिलाफ नहीं

‘बिग बॉस सीजन 19’ की रनर अप और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर गहरा दुख जताया था। जिसके बाद से वो विवादों में घिर गई, इतना ही नहीं बल्कि उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब फरहाना ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

मैंने कभी देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा- फरहाना

फरहाना भट्ट ने कहा कि उन्होंने कभी भी भारत के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा, “लोगों को किसी को जज करने से पहले उसकी बात पूरी तरह सुननी चाहिए। जब तक मेरी सांस है, मैं अपने देश के खिलाफ कभी नहीं जाऊंगी।” फरहाना ने यह भी कहा कि अगर किसी के पास उनके देशविरोधी बयान का कोई सबूत है तो सामने लाकर दिखाए।

 

खामेनेई को बताया था ‘याद रखने वाली शख्सियत’

farrhana bhatt
farrhana bhatt

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब फरहाना भट्ट ने मीडिया बातचीत में अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि वे ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता और कई लोगों के लिए वे मसीहा की तरह थे। फरहाना के अनुसार, इस खबर से कई लोग सदमे में थे और वो खुद भी काफी भावुक हो गई थी। उन्होंने बताया था कि सेहरी के बाद वो पूरी रात सो नहीं पाई थी।

भारत लोकतांत्रिक देश है - फरहाना भट्टफरहाना भट्ट ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं और वो इसका सम्मान करती हैं

रॉकी जायसवाल ने जताई थी नाराजगी

 

Rocky Jaiswal Statement
Rocky Jaiswal Statement

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। टीवी प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस हिना खान के पति रॉकी जयसवाल (Rocky Jaiswal) ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि किसी के लिए दुख मनाना निजी बात हो सकती है, लेकिन जब इसे सार्वजनिक किया जाता है तो लोग सवाल भी पूछते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विदेशी नेताओं के लिए दुख जताते हैं, लेकिन भारतीय सैनिकों या हमलों के पीड़ितों के लिए उतना दर्द नहीं दिखाते।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter