• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
कियारा आडवाणी पर कमेंट के बाद घिरे राम गोपाल वर्मा, बोले – गलत मतलब निकाला गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 मार्च 2026,  12:04 PM IST
  • 48
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने वॉर 2 में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर कमेंट किया था। इसके चलते वह ट्रोल हुए जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। अब इसपर खुद डायरेक्टर ने सफाई दी है।

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म ‘वॉर 2’ के टीज़र में नजर आईं अभिनेत्री कियारा आडवाणी की बिकिनी लुक पर एक पोस्ट किया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी आपत्तिजनक बताया गया।

जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया था। अब इस पूरे मामले पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी सफाई दी है। लेकिन इस बार फिर वह कियारा पर कमेंट कर विवादों में आ गए।

क्या बोले राम गोपाल वर्मा?

विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में जब राम गोपाल वर्मा से उनके ट्वीट और उसे डिलीट करने के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे ठीक से याद नहीं है कि मैंने पोस्ट में क्या लिखा था या क्या कहा था क्योंकि मैंने बहुत सारे ट्वीट किए थे, और यह बहुत पहले की बात है। मेरा मतलब यह है कि अगर आप ट्रेलर के संदर्भ में इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं - बिकिनी में एक खूबसूरत लड़की, जो कुछ प्रोवोक करती हों। मेरे हिसाब से मैं इसे एक तरह का ‘बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट’ समझूंगा।"

‘मैं अपने विचार खुलकर व्यक्त करता हूं’

उन्होंने आगे कहा, “रंगीला के दिनों से ही, मैं खूबसूरत महिलाओं के बारे में अपनी टिप्पणियों को कभी छुपाता नहीं। श्रीदेवी के बारे में बात करते समय भी मैं हमेशा खुलकर बोलता था… मैं सब कुछ वैसे ही करूंगा जैसे मैं हूं। मैं एक व्यक्ति के रूप में खुद को, अपने विचारों को, अपने भावों को व्यक्त करने के तरीके को नहीं बदलूंगा, लेकिन मेरा सिनेमा अलग होगा।”

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

सोशल मीडिया पर हुआ था भारी विरोध

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने अपने उस अब-डिलीट किए गए ट्वीट में ऐसा बयान लिखा था जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री के प्रति अपमानजनक बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter