रायपुर। रामनगर और उरला में गांजा सप्लाई करते 2 पकड़ाए है। उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बाजार चौक के पास 01 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी उरला को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुमीत वर्मा निवासी उरला रायपुर का होना बताया गया, टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 किलो 115 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।
इसके साथ ही थाना गुढ़ियारी चौकी रामनगर क्षेत्र से भी आरोपी अनिल अहीरवार को 05 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ पकड़कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 08 किलो 321 ग्राम गंाजा जुमला कीमती लगभग 4,16,050/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट तथा थाना गुढ़ियारी में भी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. सुमित वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 19 साल निवासी साई नगर पानी टंकी के पास थाना उरला रायपुर। 02. अनिल अहीरवार पिता राम किशन उम्र 32 साल निवासी अहमदपुर बाडेर थाना विदिशा मध्यप्रदेश।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment