• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा 17 मार्च को संभावित, बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 मार्च 2026,  03:45 PM IST
  • 299
दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा 17 मार्च को संभावित, बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम की सामान्य सभा 17 मार्च को आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी

बैठक में महापौर अलका बाघमार और वित्त विभाग के प्रभारी नरेन्द्र बंजारे द्वारा निगम का बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार भी निगम द्वारा लाभ का बजट प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक बजट में फुटपाथ पर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए नई योजना लाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रावधान किए जा सकते हैं। प्लेसमेंट कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा शहर में सड़क और नाली निर्माण, जल संरक्षण, वॉटर सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई विकास कार्यों को बजट में प्राथमिकता दी जा सकती है।

सामान्य सभा में पार्षदों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी और शहर के विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter