दुर्ग: यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा गुरुवार 13 मार्च 2026 को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों का किडनी, बीपी (ब्लड प्रेशर), शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। उपस्थित डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक उपचार और सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस शिविर के आयोजन में Arogyam Hospital की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। अस्पताल की ओर से जीएम सुमित घोसल, डॉ. बाली, नर्सिंग स्टाफ मनीषा और खिलेश्वरी तथा अटेंडर आरती, संदीप सोनी और हेमंत यादव ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई और पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग प्रदान किया।
यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। स्वस्थ नागरिक और स्वस्थ पुलिस बल से ही समाज में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment