दुर्ग। रामनवमी के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नए प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री) शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की। इस अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अल्का बघमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


2.77 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा ने जानकारी दी कि लगभग 2.77 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण 11 महीनों में पूरा किया जाएगा।
किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा
अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधाएं देना है और नए भवन से बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुगम होंगी।
मंत्री ने दी शुभकामनाएं
मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के बनने से किसानों और बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सहकारिता और ग्रामोद्योग के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, शिव चन्द्राकर, नरेश यदु सहित कई जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हृदेश शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नरेश यदु ने किया।
यह नया भवन सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment