दुर्ग/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत खोपली के यादव पारा और ग्राम पंचायत डुमरडीह के वार्ड-19 के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु क्रमशः 7-7 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हनोदा के सतनाम पारा तथा ग्राम पंचायत पाउवारा के महार पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 8-8 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। ग्राम पंचायत पाउवारा में ही विभिन्न गलियों में नाली निर्माण हेतु 3.00 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत पुरई के राजपूत पारा में सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल व इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 8.00 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (सतनाम पारा) एवं ग्राम पंचायत कोनारी के पंचायत भवन में डोम शेड निर्माण के लिए 8-8 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत जंजगिरी के बाजार पारा में सार्वजनिक कला मंच के पास डोम शेड निर्माण हेतु 8.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment