रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की नवीन कार्यकारिणी (2026-28) का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। पंचायत के अध्यक्ष के रूप में संजय जैसिंघ तथा महासचिव के रूप में मोहन वर्ल्यानी का चयन किया गया है।
पंचायत के संरक्षक मंडल में गोपीचंद खत्री, कन्हैयालाल छुगानी, अमर गिदवानी, कमल लहेजा एवं राजकुमार कोडवानी शामिल हैं। वहीं विशेष वरिष्ठ मार्गदर्शकों के रूप में आसुदाराम वाधवानी, दुलाराम वाधवा, कन्हैयालाल अटलानी एवं ताराचंद मंधान को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में नंदलाल जसवानी, प्रकाश जादवानी, हीरानंद दुल्हानी, मुरली कोडवानी एवं संजय आहूजा को शामिल किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जीवतराम बजाज एवं संजय जादवानी को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव पद पर जय आर्य एवं अशोक निहलानी, कोषाध्यक्ष के रूप में दीपक खेमानी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र नैनानी एवं सुशील दरीरा को नियुक्त किया गया है।
सलाहकार मंडल में ललित जैसिंघ, सुंदर नारवानी एवं नानकराम रामरख्यानी को शामिल किया गया है, जबकि मंत्री पद पर आनंद टेकवानी एवं मीडिया प्रभारी के रूप में जतिन नचरानी को दायित्व सौंपा गया है।
महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मधु बहादुर आर्तवानी एवं कार्यकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कन्हैयालाल छुगानी को बनाया गया है। युवा विंग अध्यक्ष के रूप में सुशील दरीरा तथा कार्यकारी अध्यक्ष (युवा विंग) के रूप में चंदन पारवानी को नियुक्त किया गया है।
संचालक मंडल में विशाल नारंग, सुनील छाबड़िया, नरेंद्र भाटिया, रम्मी पारवानी, महेश पिंजानी, राजेश गिदवानी, राजेश विधानी एवं कमल वाधवा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी से समाज के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार एवं सामाजिक समरसता को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment