लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया नाला निरीक्षण,
जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में निगम की पहल,
बारिश पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,
दुर्ग// नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर शहर में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ दुर्ग जेल तिराहा के बाजू मालवीय नगर जाने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण किया।इस दौरान पार्षद संजय अग्रवाल,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप अभियंता करण यादव,गुडडू यादव,रामलाल भट्ट सहित टीम मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति तथा बरसात के समय पानी के बहाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी श्री चन्द्राकर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 29, 40 एवं 45 के कई क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित होती रही है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी निदान के लिए पूर्व तैयारी के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जेसीबी से कराई गई नालों की विशेष सफाई जमा मलमा हटाकर जल निकासी व्यवस्था बनाई जा रही बेहतर
लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने निरीक्षण के दौरान मौके पर ही सफाई अमले को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेसीबी मशीन की सहायता से नालियों एवं बड़े नालों की सफाई करवाई। जहां-जहां भारी मात्रा में मलमा एवं गाद जमा था, वहां खुदाई कर उसे बाहर निकलवाया गया ताकि पानी का बहाव बाधित न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा प्रारंभ होने से पहले सभी प्रमुख नालों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई पूर्ण कर ली जाए, जिससे नागरिकों को जलभराव एवं आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े।
गौरव पथ क्षेत्र की जलभराव समस्या के समाधान की पहल
नाले के बहाव को मालवीय नगर नाले की ओर मोड़ने की तैयारी,
निरीक्षण के दौरान गौरव पथ क्षेत्र में हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। लोक कर्म प्रभारी श्री चन्द्राकर ने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु संबंधित नाले की बेहतर सफाई कर उसके जल प्रवाह को मालवीय नगर नाले की दिशा में व्यवस्थित रूप से मोड़ा जा रहा है, जिससे बारिश के समय पानी का तेजी से निकास हो सके।
उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन शहरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रहा है और जहां भी जलभराव की संभावना है, वहां पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।
नागरिकों को राहत देना निगम की प्राथमिकता बारिश पूर्व सभी संवेदनशील क्षेत्रों में होगा निरीक्षण
लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।
बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि नालियों में कचरा न डालें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment