दुर्ग। मध्य प्रदेश के रीवा में साध्वी माताजी के साथ हुई अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय घटना, जिसमें एक असामाजिक तत्व द्वारा वाहन से कुचलकर भाग जाने के कारण साध्वी माताजी का देवलोक गमन हो गया, के विरोध में आज पूरे भारतवर्ष में जैन समाज द्वारा शांतिपूर्ण रूप से ज्ञापन सौंपे गए।
इसी क्रम में आज प्रातः 8:00 बजे दुर्ग में सकल जैन समाज द्वारा जिलाधीश महोदय को गृहमंत्री, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर दुर्ग नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बागमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मौन जुलूस में शामिल होकर शांतिप्रिय जैन समाज की मांगों का समर्थन किया तथा घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपने लेटर पैड पर उच्च स्तरीय जांच की मांग संबंधी पत्र भी जारी किया।
कार्यक्रम में दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल सहित दुर्ग-भिलाई के दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज के हजारों सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment