पैनल समर्थकों ने ऐतिहासिक जीत पर जमकर मनाई खुशियां
दुर्ग। सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति श्री साई मंदिर सिविल लाइन कसारीडीह दुर्ग के सत्र 2026-30 के चुनाव में अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। रविवार को मतदान के जरिए हुए चुनाव में श्री चंदेल ने श्रीकांत समर्थ को 28 वोटो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल को 88 वोट मिले, जबकि श्रीकांत समर्थ ने 60 वोट प्राप्त किया। इसी प्रकार सचिव पद पर धीरेंद्र शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने सुधीर वाघ को 40 मतों से शिकायत दी। नवनिर्वाचित सचिव धीरेंद्र शर्मा ने चुनाव में 95 वोट हासिल किया, वहीं सुधीर वाघ को 55 वोटो से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के 5 और सचिव पद के 3 वोट निरस्त किए गए। चुनाव में कुल 176 मतदाता सदस्यों में से 153 मतदाताओं ने उत्साह साथ हिस्सा लिया और अपना नया अध्यक्ष और नया सचिव चुनने में निर्णायक भूमिका निभाई। श्री साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल इसके पहले लगातार 4 बार सचिव पद को सुशोभित कर चुके हैं। उन्होंने इस चुनाव में दो बार के अध्यक्ष रहे श्रीकांत समर्थ को हराया। नवनिर्वाचित सचिव धीरेंद्र शर्मा इसके पूर्व समिति के उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह चुनावी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश दीक्षित के मार्गदर्शन और सहायक चुनाव अधिकारी संतोष यदु, जयंत खिरोड़कर, नारायण दत्त तिवारी के देखरेख में पूरी की गई। देर शाम परिणामो की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा पैनल के समर्थकों ने जीत पर ढोल बाजा की धुन में नाच गाकर एवं आतिशबाजी कर जमकर अपनी खुशियां मनाई। इस ऐतिहासिक जीत पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चंदेल और सचिव श्री शर्मा को बधाईयों का ताता लगा हुआ है। जीत पर उन्हें सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडेय समाजसेवी राकेश शर्मा, दुर्ग प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजेश यादव, कांग्रेस नेता अजय शर्मा, मनोहर सोनी, पवन बडज़ातिया, अल्ताफ अहमद, पार्षद प्रकाश गीते, दीपक साहू, संजय अग्रवाल, कंचन शुक्ला, संजय डहरवाल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राकेश सेन, शीतला मंदिर समिति अध्यक्ष रोमनाथ साहू, साई मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य विपिन बोहरा, रमेश शर्मा, मुरलीधर राऊत, रामेंद्र बंजारी, डॉ. सुधीर हिशिकर, संतोष खिरोड़कर, प्रकाश शिवणकर, गणेश निर्मलकर, अजय सुरपाम, डॉ. एमके साहू, प्रभाकर राव पाटने, ईश्वर अग्रवाल, अतुल मढरिया, नारायण साहू, राजू साहू, अरविंद लोखंडे के अलावा अन्य सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बधाई दी गई है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment