रानीतराई। ग्राम डिघारी के होनहार युवा चंद्रकांत गोस्वामी, पिता शंकर गोस्वामी का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। चंद्रकांत की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में गर्व की भावना देखी जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार चंद्रकांत गोस्वामी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा है। चयन की खुशी में ग्राम डिघारी में ग्रामीणों द्वारा भव्य डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल, उपसरपंच भूपेश निर्मलकर सहित खुमान यादव, सुकृता ठाकुर, मीना यादव, सुखदेव ठाकुर, चंद्रकला वर्मा, सी.एल. वर्मा, दशरथ गोस्वामी, अमृत गोस्वामी, शंकर गोस्वामी, गुंजा गोस्वामी, पल्लवी गोस्वामी, त्रिलोक ठाकुर, प्रितम यादव, नुकेश यादव, तुषार ठाकुर, शुभम ठाकुर, एकांत साहू, किशन यादव एवं अन्य ग्रामवासियों ने चंद्रकांत गोस्वामी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल देश सेवा की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि चंद्रकांत की सफलता से पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है और इससे अन्य युवाओं को भी सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment