• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमांयू कबीर के खिलाफ हुई FIR, सीएम शुभेंदु और BJP नेताओं को दी थी धमकी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2026,  10:49 PM IST
  • 44

पश्चिम बंगाल के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने और धमकी देने के मामले पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह FIR, बीजेपी युवा ब्रिगेड द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद दर्ज हुई है। नाओदा और रेजीनगर से विधायक पर बीजेपी ने सार्वजनिक रूप से दी गई कथित ‘जान से मारने की धमकी’ पर आपत्ति जताई है।

दरअसल, विधायक हुमायूं कबीर ने रेजिनगर में हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जो टिप्पणियां कीं थीं, उसके चलते विवाद हो गया था। यहां उन्होंने लोकल बीजेपी लीडरशिप पर हमला बोला था और हिंसा की बात तक कह दी थी। इसके चलते अब बीजेपी विधायक के खिलाफ आक्रामक हो गई है।

बीजेपी नेता का किया जिक्र

हुमायूं कबीर की टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुमायूं कबीर को यह कहते हुए सुना गया था कि चुनाव हारने के बावजूद स्थानीय बीजेपी नेता अहंकार दिखा रहे हैं। अपने भाषण में विधायक चुनाव में उनके खिलाफ उतरने वालीं बीजेपी नेता अनामिका घोष का जिक्र कर रहे थे।

वायरल वीडियो में हुमायूं कबीर ने कहा, “चुनाव हारने के बाद भी अनामिका घोष खुद को विधायक मानती हैं। यहां भाजपा ऐसे व्यवहार कर रही है, जैसे विधायक उन्हीं के पास हो। वे शेखी बघारते हुए आक्रामक प्रदर्शन कर रहे हैं।”

सीएम शुभेंदु अधिकारी का भी किया जिक्र

इस दौरान हुमायूं कबीर ने सीएम शुभेंदु अधिकारी का जिक्र करते हुए उन्हें भी सांकेतिक तौर पर धमकी दे डाली। हुमायूं कबीर वीडियो में ये कहते हुए सुने गए, “मैंने कुछ दिन पहले शुभेंदु अधिकारी से कहा था, आप चुनाव जीतना चाहते थे, और आपकी पार्टी जीत गई, यह ठीक है।”

मुख्यमंत्री शुभेंदु का जिक्र करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा, “अपने लोगों से कहिए कि मुर्शिदाबाद में अपनी बयानबाजी कम करें। जिस दिन मैं मुसलमानों को संगठित करके मैदान में उतरूंगा, मैं इतना जोरदार पलटवार करूंगा कि आपकी पार्टी का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं बचेगा।”

‘मैं क्या चुप रहूं?’

इन्हीं बयानों के लिए हुमायूं कबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसको लेकर जब हुमायूं कबीर से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा,”अगर बीजेपी मेरे खिलाफ बोलती है, तो आप क्या चाहते हैं कि मैं ऐसे अपमानजनक बयान पर चुप रहूं?”

बता दें कि हुमांयू कबीर ने ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करते हुए मस्जिद की नींव रखी थी। इस पूरे चुनाव में वे बाबरी मस्जिद बनाने से लेकर अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते रहे थे। हुमायूं कबीर ने दो सीटों से चुना लड़ा था, और दोनों में ही उन्हें जीत मिली थी।हुमांयू कबीर ने धमकी देते हुए कहा, “अगर वे (बीजेपी कार्यकर्ता) हद पार करते हैं, तो मुश्किल होगी। लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे और मैं समुदाय का नेतृत्व करूंगा। हम उनकी पिटाई करेंगे। यहां बीजेपी का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी गायब हो जाएंगे

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter