• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
01 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, यातायात पुलिस ने तय किए वैकल्पिक मार्ग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2026,  11:08 PM IST
  • 44
01 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, यातायात पुलिस ने तय किए वैकल्पिक मार्ग

दुर्ग। रेलवे विभाग द्वारा सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए जाने के कारण 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। निर्माण अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने रविवार को सिरसा गेट अंडर ब्रिज एवं आसपास के मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर अंडर ब्रिज के दोनों ओर यातायात बंद रखने, बैरिकेडिंग लगाने तथा ट्रैफिक स्टॉपर की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
छोटे वाहन (मोटरसाइकिल, कार एवं हल्के वाहन) के लिए वैकल्पिक मार्ग—
चरोदा H केबिन होते हुए G केबिन अंडर ब्रिज मार्ग से सिरसा कला ग्राम।
रॉयल खालसा तिराहा – देवभोग – उरला अंडर ब्रिज – देवबलौदा मार्ग।
कुम्हारी BMC मील से ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मार्ग।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग—
कुम्हारी – कांजी हाउस – मोतीपुर – आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बंद अवधि के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात संकेतों का पालन करें तथा पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन कर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter