• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
मंत्री गजेन्द्र यादव का युवाओं से संवाद, राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों और सरकार के कामकाज पर हुई सार्थक चर्चा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2026,  11:03 PM IST
  • 56
मंत्री गजेन्द्र यादव का युवाओं से संवाद, राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों और सरकार के कामकाज पर हुई सार्थक चर्चा

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आज सेवा सदन में परिचयात्मक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने युवाओं से संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, शहर के विकास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा किये। इस दौरान युवाओं ने भी खुलकर अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएँ रखीं।
       केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान युवाओं के साथ संवाद का अवसर अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। संवाद के दौरान युवाओं के सुझावों, अपेक्षाओं एवं प्रश्नों को गंभीरता से सुना तथा सरकार के कार्यों, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
        उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन सरकार की जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। साथ ही उन्होंने युवाओं से संगठन की मजबूती, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किये।
      कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
      केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य सरकार के विभागों, मंत्रालयीन कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि युवा एवं महिलाएं समाज में जागरूकता के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। यदि वे शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की सही जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाएँगे, तो अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा सरकार और जनता के बीच संवाद और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter