दुर्ग। सद्गुगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने सहभागिता कर संत कबीर साहेब के मानवता, समरसता, प्रेम और सत्य पर आधारित संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार आज भी समाज को सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। वर्तमान समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि समाज को प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास की सबसे अधिक आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं तथा लोगों को मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं। संत कबीर का जीवन सत्य, सादगी और सेवा का प्रतीक रहा है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।
महापौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, संतजनों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment