दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर दुर्ग शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित वालदे और मनीष सोनवानी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
दोनों नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी सक्रियता को देखते हुए युवा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का उन्हें समर्थन मिल रहा है।
दावेदारी प्रस्तुत करने के बाद मोहित वालदे और मनीष सोनवानी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और विकास के मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग शहर में अपराध और नशाखोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
मोहित वालदे ने कहा कि यदि उन्हें दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो उनकी पहली प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ना होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभाएगी, ताकि युवा प्रदेश के विकास में सहभागी बन सकें।
वहीं मनीष सोनवानी ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने अपनी दावेदारी पर विश्वास जताने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और युवा कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया। संगठनात्मक चुनाव को लेकर दुर्ग शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment