• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग कलेक्टर ने किया प्रशासनिक फेरबदल, संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों का पुनर्विभाजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 जुलाई 2026,  09:42 PM IST
  • 649
दुर्ग कलेक्टर ने किया प्रशासनिक फेरबदल, संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों का पुनर्विभाजन

दुर्ग | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों का पुनर्विभाजन किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर पूर्व में जारी सभी कार्य विभाजन आदेशों को अधिस्थगित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।Image after paragraph

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को निम्नानुसार नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—

श्री हरवंश सिंह मिरी (अपर कलेक्टर) को अपर कलेक्टर, दुर्ग का दायित्व सौंपा गया है।

श्री महेश सिंह राजपूत (संयुक्त कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) बनाया गया है।

श्री लवकेश कुमार ध्रुव (संयुक्त कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा का दायित्व दिया गया है।

श्री सोनाल डेविड (डिप्टी कलेक्टर) को कलेक्टर कार्यालय, जिला दुर्ग में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

श्री उत्तम कुमार ध्रुव (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन नियुक्त किया गया है।

श्री प्रकाश सोनी (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करना बताया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter