• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: दुर्ग प्रेस क्लब ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 जुलाई 2026,  07:54 AM IST
  • 142
पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: दुर्ग प्रेस क्लब ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

जंतर-मंतर में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला, दुर्ग प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा

दोषियों पर सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग

दुर्ग। नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई कथित हिंसा, दुर्व्यवहार और उन्हें निशाना बनाए जाने की घटना की दुर्ग प्रेस क्लब (सिटी प्रेस क्लब) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। क्लब की ओर से जारी सर्वसम्मत प्रस्ताव में कहा गया कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों पर हमला करना, उनके साथ मारपीट करना, अभद्र व्यवहार करना और रिपोर्टिंग में बाधा उत्पन्न करना लोकतांत्रिक मूल्यों तथा स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा हमला है।Image after paragraph

दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र एवं क्लब के समस्त सदस्यों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, धमकी या उत्पीड़न न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

प्रेस क्लब ने मांग की है कि जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रदर्शन, आंदोलन अथवा संवेदनशील कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

दुर्ग प्रेस क्लब ने देशभर के पत्रकार संगठनों से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज़ उठाने का आह्वान किया है, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सकें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

प्रमुख मांगें

जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच।

दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई।

कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा की ठोस व्यवस्था।

पत्रकारों के सम्मान और स्वतंत्र कार्य वातावरण की गारंटी।

देशभर के पत्रकार संगठनों से एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter