रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर राजधानी रायपुर में श्रीकृष्ण ग्रुप एवं कृष्णा एजेंसी परिवार द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भगवान से उनके सफल उपचार, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।
बताया गया कि किरण सिंह देव का उपचार वेदांता अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है तथा सोमवार को उनका ऑपरेशन प्रस्तावित है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों द्वारा लगातार प्रार्थनाएं और पूजा-अर्चना की जा रही हैं।
पूजा-अर्चना का आयोजन दुर्ग के गंजपारा निवासी एवं श्रीकृष्ण ग्रुप के संचालक राहुल दुबे तथा कृष्णा एजेंसी के संचालक मनीष दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, जितेंद्र राठी, लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मण गणेशानी, पंकज मुलचंदानी, राजेश शर्मा, अजय पुरोहित, हितेंद्र राजपूत, अभय सिंह राजपूत, हेमंत निर्मलकर, संजू वर्मा एवं बबलू भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राहुल दुबे (गंजपारा, दुर्ग) ने कहा कि किरण सिंह देव प्रदेश के कर्मठ, सरल एवं जनप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और विश्वास है कि वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः संगठन एवं प्रदेशवासियों की सेवा में सक्रिय होंगे।”
वहीं, मनीष दुबे ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश किरण सिंह देव के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, “भगवान से हमारी यही प्रार्थना है कि उनका ऑपरेशन सफल हो और वे जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच लौटें।”
पूजा-अर्चना के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर भगवान से किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उपस्थितजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय होंगे।
उल्लेखनीय है कि किरण सिंह देव वर्तमान में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment