सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान को मिली रफ्तार, महापौर के निर्देश पर शहरभर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के विशेष इंतजाम
डेंगू-मलेरिया पर नगर निगम का प्रहार: महापौर के निर्देश पर जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा, जले ऑयल और जैल का छिड़काव शुरू
दुर्ग वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान को शहरभर में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों, नालियों, खाली भूखंडों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां वर्षा का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है।
महापौर अलका बाघमार के निर्देशानुसार पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता टीमों द्वारा विभिन्न वार्डों में लगातार एंटी लार्वा दवा, टेमेफोस, जले ऑयल (Burnt Oil) एवं लार्वा नियंत्रण जैल का छिड़काव किया जा रहा है। इन उपायों से पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए निगम की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित छिड़काव, साफ-सफाई और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।
नगर निगम द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों एवं अन्य जल संग्रहित करने वाले पात्रों की नियमित सफाई करने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार उनका पानी बदलने की सलाह दी जा रही है। यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर जलभराव या गंदगी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को देने की अपील भी की गई है।
नगर पालिक निगम, दुर्ग ने नागरिकों से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा है कि जनसहयोग से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं डेंगू-मुक्त दुर्ग का निर्माण संभव है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment