कौशल्या साय ने किया स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
दुर्ग। महेश कॉलोनी, दुर्ग में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं महिला चेम्बर दुर्ग इकाई द्वारा आयोजित “मेरे सपनों का आंगन” कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता का प्रभावी संगम देखने को मिला।



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री अनुप गटागट, श्री अजय भसीन, डॉ. मानसी गुलाटी, श्री संजय रूंगटा, श्री आशीष सक्सेना, श्री किशोर जैन, श्री अशोक राठी, मनोज अग्रवाल,श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, डॉ. नीला गुप्ता ने शिरकत की और व्यापारी भाई-बहनों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, गृह सज्जा, खान-पान, फैशन, ज्वेलरी सहित विभिन्न स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने स्टॉलों पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भर भारत की ओर
कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना केवल खरीदारी का निर्णय नहीं, बल्कि देश के कारीगरों, महिला उद्यमियों, छोटे कारोबारियों और स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि महिलाओं को यदि उचित मंच और बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे अपने हुनर को व्यवसाय में बदलकर परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
व्यापारी जगत की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री अनुप गटागट, श्री अजय भसीन, डॉ. मानसी गुलाटी, श्री संजय रूंगटा, श्री आशीष सक्सेना, श्री किशोर जैन, श्री अशोक राठी, श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, डॉ. नीला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“मेरे सपनों का आंगन” आयोजन ने महिला उद्यमियों को बाजार, ग्राहकों और समाज से जोड़ने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में उमड़ी सहभागिता ने स्थानीय व्यापार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment