• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम छाया सांसद राजेंद्र साहू सपत्नीक शामिल हुए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अगस्त 2026,  06:52 PM IST
  • 219
शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम छाया सांसद राजेंद्र साहू सपत्नीक शामिल हुए

दुर्ग। सावन के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर आज शिवनाथ नदी के पवित्र तट पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया।

रुद्राभिषेक के दौरान शिवनाथ नदी के तट पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसी दौरान बारिश भी प्रारंभ हो गई और पंडाल के बीच शिवलिंग पर हो रहा रुद्राभिषेक और आकाश से बरसती वर्षा की जलधारा एक साथ दिखाई दी। यह दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक, सुंदर और आध्यात्मिक अनुभव का अवसर बन गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रकृति स्वयं भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रही हो।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, छाया सांसद राजेंद्र साहू सपत्नीक, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, राय सिंह दिकोला, आर.एन. वर्मा, अल्ताफ अहमद, राहुल शर्मा सपत्नीक, प्रेमलता साहू, निकिता मिलिंद, चिराग शर्मा, सुशील भारद्वाज, अजय मिश्रा, दीपक जैन, गणेश सोनी, नंदकिशोर शर्मा सपत्नीक, चक्रधारी सपत्नीक, नंदा राउत, चंद्रमोहन गभाने, ज्ञानू बागड़े, विमल यादव, सुनीता देवांगन, मनीष सोनी, रानी देवांगन, कुंदन सोनी, अजय सेन, हितेश सेन, मनीष सोनवानी, लीना दुबे, अमोल जैन, अंश, मनदीप भाटिया, अजय मेहरा, प्रकाश शिवांकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अजय शर्मा, राहुल शर्मा, मुकेश राठी, धनंजय साहू एवं मुकेश साहू का विशेष सहयोग रहा।

शिवनाथ नदी के पावन तट पर आयोजित इस रुद्राभिषेक ने श्रद्धा, प्रकृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। बारिश के बीच भगवान शिव का अभिषेक करते श्रद्धालुओं का यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणीय और भावपूर्ण स्मृति बन गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter