भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में तैयार इस टीम में अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन के साथ-साथ युवा चेहरों, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और सामाजिक वर्गों को साधने की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है
आगामी संगठनात्मक रणनीतियों और कामकाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव में कुल 10 महिला नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के 6 प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
संगठन के इस व्यापक फेरबदल में जहां कुछ प्रमुख चेहरों को प्रमोट किया गया है और कई को उनके पदों पर बरकरार रखा गया है, वहीं कई दिग्गज पदाधिकारियों की छुट्टी भी की गई है।
किसे मिली नई जिम्मेदारी और कौन रहा बरकरार
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी, पूर्व एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा वर्मा, बैजयंत पांडा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा से पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन स्तर पर सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से स्थानांतरित कर राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव बनाया गया है और शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को प्रमोट कर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, वहीं विनोद तावड़े और सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बने रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में संगठन में वापसी हुई है। इसके अलावा कविता पाटीदार और संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव, रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक, तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक तथा प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता से मीडिया सह-संयोजक की नई जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन से इन प्रमुख चेहरों का कटा पत्ता
इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल में कई पुराने और दिग्गज नेताओं को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव पद से अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम और राधामोहन दास अग्रवाल को हटाया गया है। उपाध्यक्ष पद से सरोज पांडे, डीके अरुणा, एम चूबा आओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और लता उसेंडी की छुट्टी कर दी गई है।
राष्ट्रीय सचिव पद से पंकजा मुंडे, अरविंद मेनन, अलका गुर्जर, ओम प्रकाश धुर्वे, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र नागर, कामाख्या प्रसाद तासा, ओम प्रकाश धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को हटा दिया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद से राजेश अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष पद से नरेश बंसल, मीडिया सह-संयोजक पद से संजय मयूख और आईटी सेल संयोजक पद से अमित मालवीय को पदमुक्त किया गया है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment