• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 अगस्त 2026,  09:21 PM IST
  • 83
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आज 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे शहीद चौक, ग्रीन चौक दुर्ग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका प्रसिद्ध आह्वान “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना जागृत करता है। नेताजी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए जिस साहस, अनुशासन और समर्पण के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलावाल पूर्व विधायकअरूण वोरा , और महापौर आर् एन वर्मा,पूर्व सभापति राजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद मनीष बघेल गुरदीप भाटिया पार्षद मनीषा यादव राजू भाटिया प्रवक्ता सुशील भारद्वाज दीपक जैन चंद्र मोहन गभाने, नंदकिशोर शर्मा चिराग शर्मा कुंदन सोनी राजकुमार नारायणी जानू बांगडे अली असगर सुनित घोष अजय मेहरा राजकुमार पाली फत्ते सिंह भाटिया रफीक खान गोलू खान राहुल अग्रवाल पप्पू श्रीवास्तव बंटी नवरंग ऋषि साहू चीनू ठाकुर के डी देवांगन , वेंकट साई राव, रवि कोसरिया एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताउपस्थित थे


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter