दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के बाम्बे आवास, ब्लॉक नंबर-6 में मंगलवार देर शाम एक 12 वर्षीय बालक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बाम्बे आवास उरला निवासी किंग साहू (12 वर्ष), पिता मंगल साहू, उरला स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था। मंगलवार शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद परिवार में मातम और सदमे का माहौल है। परिजन भी घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों के अलावा मृतक के दोस्तों और स्कूल के शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
कुछ दिन पहले 16 वर्षीय छात्र ने भी उठाया था आत्मघाती कदम
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मोहन नगर थाना क्षेत्र के ही उरला निवासी 16 वर्षीय पुष्कर चौधरी, पिता शिवा चौधरी ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुष्कर मालवीय नगर स्थित सरस्वती विद्यापीठ में कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसकी मां काम पर, बहन ट्यूशन और पिता कपड़े प्रेस की दुकान पर गए हुए थे। परिवार के वापस लौटने पर पुष्कर फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
उस मामले में भी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा दोनों मामलों के कारणों की जांच की जा रही है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment