दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान द्वारा शासकीय स्कूल के जरूरतमंद छोटे बच्चों को निःशुल्क स्कूली जूतों का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
अय्यूब खान ने कहा कि श्री भूपेश बघेल ने हमेशा गरीब, किसान और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी है। उनके कार्यकाल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूलों की स्थापना के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आया। जरूरतमंद बच्चों को बेहतर एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल को आज भी याद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद बच्चों की मदद करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की तथा श्री भूपेश बघेल के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रकाश जोशी, दुर्ग जिला कांग्रेस महासचिव जसवंत गायकवाड़, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, संदीप बख्शी महामंत्री खेल प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, वार्ड अध्यक्ष रफीक खान, ब्लॉक महामंत्री शहंशाह आलम, पुरुषोत्तम सोनवानी, रवि शर्मा, मनदीप सिंह सहित स्कूल के शिक्षकगण, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment