सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा डायवर्सन, यातायात पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग
दुर्ग। रायपुर में 2 सितंबर 2026 को आयोजित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। जाम की स्थिति से बचने के लिए विभिन्न स्थानों से वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए मार्ग अंजोरा बाईपास–पुलगांव चौक–अंडा–रिसामा–मचांदुर–गाड़ाडीह–मर्रा–फुंडा–पाटन–तर्रीघाट होते हुए रायपुर निर्धारित किया गया है।
वहीं, सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए सिरसा गेट चौक–अंडरब्रिज–सिरसा कला–औरी–अमलीडीह–मोतीपुर–पाटन–तर्रीघाट–रायपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।
बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। इनके लिए अंडा–रिसामा–मचांदुर–गाड़ाडीह–मर्रा–फुंडा–पाटन–तर्रीघाट होते हुए रायपुर का मार्ग रहेगा।
इसी तरह धमधा/अहिवारा की ओर से आने वाले वाहनों को अहिवारा–मुरमुंदा चौक–ओटेबंद–गुधेली–बाना–कंकारका–पाथर्डीह–उरला (रायपुर) मार्ग से भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने बताया कि BSP प्लांट तथा हाथखोज/ट्रांसपोर्ट नगर से भी 2 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों को रायपुर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
कुम्हारी मार्ग से बचने की अपील
दुर्ग यातायात पुलिस ने रायपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कुम्हारी मार्ग का उपयोग न करें। जाम से बचने के लिए अपने क्षेत्र के निर्धारित डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment