• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
किफायती सब्जी की टोकरी: दुर्ग निगम की नई पहल, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 सितम्बर 2026,  10:49 AM IST
  • 248
रायपुर नाका वार्ड क्रमांक 21 में पहल का शुभारंभ, ताजी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां किफायती दरों पर होंगी उपलब्ध

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग सच्ची खबर सबसे पहले

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा जनहित में नवाचार करते हुए वार्ड क्रमांक 21, रायपुर नाका में “किफायती सब्जी की टोकरी” पहल का शुभारंभ किया गया। यह पहल सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को ताजी, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं जैविक सब्जियां और फल किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है।Image after paragraph

पहल के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। केंद्र पर उपलब्ध सब्जियों एवं फलों का अवलोकन किया गया और इस नई व्यवस्था को आमजन के लिए उपयोगी बताया गया।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर

“किफायती सब्जी की टोकरी” पहल की खास बात यह है कि इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर दो महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने परिवार की आय में सहयोग करने का अवसर मिलेगा।

ताजी सब्जियां और फल एक ही स्थान पर

इस पहल के माध्यम से शहरवासियों को रोजमर्रा में उपयोग होने वाली ताजी सब्जियां और फल आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता की सामग्री मिलने से आम नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम की यह पहल जनहित, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। “किफायती सब्जी की टोकरी” के माध्यम से जहां नागरिकों को ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है, वहीं महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter