• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2026,  08:09 PM IST
  • 115
रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हवनकुंड में नारियल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना, जनप्रतिनिधियों ने भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना 

Image after paragraph


दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय भादवा मेले के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाआरती एवं हवन-पूजन के साथ मेले के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा दरबार परिसर भक्तिमय हो उठा। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते नजर आए।
भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने हवनकुंड की परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवनकुंड में नारियल अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर परिवार एवं प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री विनोद अरोरा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, एल्डरमैन तोखन सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राहुल शर्मा, कांग्रेस नेता चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, पार्षद प्रकाश गीते, पूर्व पार्षद ऋषभ जैन (बाबू) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
दोपहर बाद दरबार परिसर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की  व्यवस्था में दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन, मनीष जैन, सुश्री पायल जैन, गौरव बजाज, महावीर बाफना, संतोष छाजेड़, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, प्रशांत शर्मा, मनीष छाजेड़, राकेश कुंमट, नरेश भंडारी, राकेश धारीवाल, मोंटी सोनी, रूपल गुप्ता, गूंजा पींचा सहित अन्य सदस्य जुटे रहे।
10 दिनों तक भक्ति और आस्था का बना रहा माहौल
भादवा मेले के पूरे 10 दिनों तक श्री रामदेव बाबा दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा। प्रतिदिन देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा जम्मा जागरण एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार पहुंचकर परचों का लाभ भी प्राप्त किया।
भादवा मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रतिदिन शाम से देर रात तक नवकार परिसर में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मेले की भव्यता और धार्मिक आस्था को और अधिक जीवंत कर दिया।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter