सेवा संकल्प अभियान
पंजीकृत श्रमिकों से ई-केवायसी कराने अपील
दुर्ग/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत श्रम विभाग द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में जिले के सभी निर्माण एवं असंगठित कर्मकारों की सुविधा के लिए ई-केवायसी किया जा रहा है। इन शिविरों में सीएससी वीएलई के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन कार्ड में आधार कार्ड के अनुसार नाम, जन्म तिथि, पता आदि की विवरण की त्रुटियों का संशोधन कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमिक कार्ड में उल्लेखित विवरण और आधार कार्ड के डेटा में अंतर होने के कारण कई पात्र श्रमिक विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ से वंचित रह जाते हैं, इस समस्या से निराकरण हेतु प्रत्येक क्षेत्र में नियमित शिविर लगाकर मौके पर ही आवश्यक सुधार किये जा रहे हैं। जिले की समस्त पंजीकृत श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर अथवा वीएलई से संपर्क कर अपने मूल आधार कार्ड, मूल श्रमिक पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो और अपने विवरण में तत्काल सुधार करवाये ताकि शासन की योजनाओं की राशि बिना किसी अवरोध के खाते में राशि अंतरित हो सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment