चंदनडीह में जलभराव से रायपुर-दुर्ग हाईवे पर यातायात प्रभावित
दुर्ग। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस, दुर्ग ने आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और यातायात का दबाव कम करने के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचने और पुलिस द्वारा जारी डायवर्सन व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।
भारी वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
1. राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
2. बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:
अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन:
अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।
4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन:
उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग।
यातायात पुलिस ने की सहयोग की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें। प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचें, ताकि यातायात को सुचारु बनाए रखने में मदद मिल सके।
पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित यात्रा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment