• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बैंक हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 सितम्बर 2026,  11:05 AM IST
  • 319
बैंक हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

दुर्ग। दिनांक 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक शाखाएं रविवार, 27 सितंबर 2026 को कार्यरत रहेंगी।

बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यक बैंकिंग सेवाओं से संबंधित कार्य 27 सितंबर तक पूर्ण कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं, बैंक की 24x7 डिजिटल बैंकिंग सेवाएं भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इनमें इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग—यूनियन ईज़, यूपीआई, एटीएम तथा बीसी/बैंक मित्र केंद्र शामिल हैं। ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार इन डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग माध्यमों का उपयोग कर सकेंगे।

बैंक की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान संभावित असुविधा से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग लेन-देन और अन्य कार्य समय रहते पूरे कर लें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter