• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
दुर्ग जिला वॉलीबॉल चयन ट्रायल संपन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अक्टूबर 2026,  06:51 PM IST
  • 108
दुर्ग जिला वॉलीबॉल चयन ट्रायल संपन्न

दुर्ग। दुर्ग एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आज HVC वॉलीबॉल मैदान में दुर्ग जिला पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में दुर्ग-भिलाई अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन समिति द्वारा प्रारंभिक तौर पर 24 पुरुष एवं 20 महिला खिलाड़ियों को संभावित सूची में चयनित किया गया है। दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का अंतिम चयन 11 अक्टूबर को उसी मैदान में किया जाएगा। आज के ट्रायल अवसर पर चयन समिति के सदस्य सर्वश्री गुरमीत सिंह, एस.एन. नेमा, नईमुद्दीन हनफी, निर्मल सिंह, राजेंद्र राय, शंकर लाल यादव, डी. शाजी, श्रीमती प्रतीक्षा, विनोद नायर, वी.एन. सोनी, ललन चौधरी, राकेश सिंह, मधुसूदन हनोटे, राहुल रेड्डी एवं अनिल दलाई उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter