• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
राजस्थान CM को जेल से मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 फरवरी 2025,  09:21 PM IST
  • 441

जयपुर।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के अनुसार धमकी दौसा सेंट्रल जेल, श्यालावास से आई। पुलिस के मुताबिक, इस बार धमकी फोन पर 12 बजे से पहले दी गई। पहले भी इसी जेल से धमकी मिल चुकी थी, जिसमें पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल के अंदर मोबाइल फोन बरामद किया गया था।
धमकी देने वाले बंद कैदी का नाम रिंकू रडवा है, जो 2022 से दौसा सेंट्रल जेल में बंद हैं। रिंकू रडवा को पॉक्सो एक्ट के तहत बंद किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण से बचाना है। इस एक्ट के तहत दोषियों को कड़ी सजा दी जाती है।
इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर कड़ी नजर रखी जा रही है, क्योंकि इसी जेल से पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी थी। पुलिस जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले भी सीएम को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। तब भी दौसा की सेंट्रल जेल से ही धमकी दी गई थी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter