• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
छत्तीसगढ़ में किराए के हेलिकॉप्टर पर बड़ा खर्च, CM साय ने विधानसभा में दिया विवरण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 मार्च 2025,  11:46 AM IST
  • 283

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने किराए के हेलिकॉप्टर पर किए गए खर्च को लेकर जानकारी मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने टेंडर प्रक्रिया के तहत स्वीकृत किराया दर के आधार पर भुगतान किया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 में हेलीकॉप्टर कंपनियों को 24.82 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वहीं, वर्ष 2022-23 में 57 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया, जिसके लिए 78.70 करोड़ रुपए खर्च हुए।

वर्ष 2023-24 में 51 बार किराए पर हेलीकॉप्टर लिया गया, जिसके लिए 89.50 करोड़ रुपए चुकाए गए। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में 31 जनवरी तक 37 बार हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया, जिस पर 56.11 करोड़ रुपए खर्च हुए।

सरकार के इस बड़े खर्च को लेकर विपक्ष सवाल उठा सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि सभी भुगतान तय प्रक्रियाओं के तहत किए गए हैं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter