• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
अंर्तराष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी विमला कुजूर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 मार्च 2025,  10:55 AM IST
  • 1010

जशपुर- कोतबा। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर का चयन इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हो गया है। विमला को यह सफलता कर्नाटक के बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलीटिक्स प्रतियोगिता में किये गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मिला है। 

विमला ने हरिभूमि को बताया कि, वह इस साल इस प्रतियोगिता में उंची कूद में शामिल हुई थी। इस प्रतियोगिता में विमला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले वर्ष 2022 में गोवा में हुए मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होनें तीन गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रही थी। विमला कुजूर के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडोनिशया में आयोजित होने वाली अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका अवसर दिया गया है। अपने चयन को लेकर विमला कुजूर काफी उत्साहित है। 

Anganwadi worker Vimla Kujur
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला कुजूर 

देश के लिए मेडल जीतने में मिलेगी सफलता 

 

उन्होनें विश्वास जताया कि इंडोनेशिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, देश के लिए मेडल प्राप्त करने में जरूर सफल होगी। विमला कुजूर को इंडोनेसिया में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किए जाने पर उनकी कोच इंदु मालिया, अंर्तराष्ट्रीय एथलेटिक्स कृष्णामूर्ति और विश्व चैपिंयन रहे मोहन लाल व बालमुकुंद सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपिका सेन,राधिका सिदार के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter