• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
PM आवास योजना में नए पात्र परिवारों का सर्वे शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मार्च 2025,  09:27 PM IST
  • 871
PM आवास योजना में नए पात्र परिवारों का सर्वे शुरू:2029 तक बढ़ी योजना, लाभार्थी खुद कर सकते हैं मोबाइल से रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नए पात्र परिवारों का सर्वे शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 2024-25 से 2028-29 तक बढ़ा दिया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि 2018 में बनी आवास प्लस सूची को नए मापदंडों के अनुसार संशोधित किया गया है। उन्होंने छूटे हुए पात्र परिवारों से सर्वेक्षण में शामिल होने की अपील की है।

योजना में पंजीकरण के लिए दो विकल्प हैं। पहला- ग्राम पंचायत के सचिव, आवास मित्र या रोजगार सहायक से संपर्क कर सकते हैं। दूसरा- लाभार्थी खुद भी स्मार्टफोन से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवास प्लस का लेटेस्ट वर्जन 2.1.20

आवास प्लस का लेटेस्ट वर्जन 2.1.20

आवास प्लस का लेटेस्ट वर्जन

मोबाइल से रजिस्ट्रेशन के लिए प्ले स्टोर से आवास प्लस का लेटेस्ट वर्जन 2.1.20 डाउनलोड करना होगा। इसके लिए वेबसाइट https://pmayg.nic.in/infoapp.html पर जाएं। आधार कार्ड और जॉब कार्ड की जानकारी अपलोड करनी होगी।

पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने वालों को मिलेगा लाभ

सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह के मार्गदर्शन में सभी विकासखंडों में सर्वे के लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया है।

तकनीकी समस्या होने पर जनपद पंचायत के कर्मचारियों से मदद ली जा सकती है। योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो पात्रता की सभी शर्तें पूरी करेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter