• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राजनांदगांव में 10 निजी अस्पतालों की जांच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मार्च 2025,  09:38 PM IST
  • 298
राजनांदगांव में 10 निजी अस्पतालों की जांच:CMHO ने ली योजनाओं के संचालन की जानकारी, आयुष्मान कार्ड से इलाज के निर्देश

राजनांदगांव में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन के नेतृत्व में जिला टीम ने 10 निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। ये सभी अस्पताल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकृत हैं।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। साथ ही, सरकारी मानदंडों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

टीम ने अस्पतालों को चिकित्सकों और स्टाफ का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीयन करने को कहा। मरीजों के परिजनों का आयुष्मान कार्ड और वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए गए।

28 निजी अस्पताल में योजनाएं पंजीकृत

जिले में कुल 28 निजी अस्पताल इन योजनाओं के तहत पंजीकृत हैं। निरीक्षण टीम में औषधी निरीक्षक नवीन कुमार बघेल, विष्णु प्रसाद साहू, जिला परियोजना समन्वयक ऐश्वर्य साव और स्वास्थ्य मितान पवन यादव शामिल थे।

महंगी दवाइयां लिखे जाने की शिकायतें

बता दें कि पूर्व में भी CMHO द्वारा निजी अस्पतालों की जांच की गई थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। मरीजों को महंगी दवाइयां लिखे जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं।

इस मामले में सीएमएचओ का कहना है कि जांच की जानकारी सिर्फ कलेक्टर को दी जाती है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter