• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम की राजस्व वसूली में ऐतिहासिक उपलब्धि, जलकर वसूली में बनाएगा नया रिकॉर्ड
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  10:35 AM IST
  • 471
जलकर वसूली में 100% लक्ष्य की ओर बढ़ रहा निगम जलकर वसूली की जिम्मेदारी राजूलाल चंद्राकर को सौंपी गई है। दुर्ग नगर निगम में पहली बार 31 मार्च तक जलकर वसूली का 100% लक्ष्य पूरा करने की योजना बनाई गई है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए जलकर वसूली टीम सक्रिय रूप से कार्यरत है।

दुर्ग नगर निगम की राजस्व वसूली में ऐतिहासिक उपलब्धि, जलकर वसूली में बनाएगा नया रिकॉर्ड

दुर्ग: नगर निगम दुर्ग की राजस्व विभाग टीम ने रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली कर एक नई मिसाल कायम की है। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए अब तक 30 करोड़ से अधिक टैक्स की वसूली की जा चुकी है। नगर निगम का लक्ष्य 39 करोड़ का राजस्व संग्रह करना है, जिसमें मार्च के अंत तक 100% वसूली का इतिहास बनने की संभावना है।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है। इसके तहत सहायक राजस्व अधिकारियों व राजस्व निरीक्षकों की टीम घर-घर जाकर बकायादारों से टैक्स वसूल कर रही है। वहीं, बड़े व्यापारियों और वर्षों से टैक्स नहीं भरने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटर

टैक्स वसूली के बढ़ते दबाव को देखते हुए नगर निगम ने शनिवार और रविवार को भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है। बकायादारों की भीड़ को देखते हुए निगम ने यह कदम उठाया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपना बकाया टैक्स जमा कर सकें।

जलकर वसूली में 100% लक्ष्य की ओर बढ़ रहा निगम

जलकर वसूली की जिम्मेदारी राजूलाल चंद्राकर को सौंपी गई है। दुर्ग नगर निगम में पहली बार 31 मार्च तक जलकर वसूली का 100% लक्ष्य पूरा करने की योजना बनाई गई है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए जलकर वसूली टीम सक्रिय रूप से कार्यरत है।

टैक्स वसूली में नगर निगम ने तोड़ा रिकॉर्ड

नगर निगम दुर्ग द्वारा विगत कुछ वर्षों से टैक्स वसूली का कार्य प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा था। लेकिन इस वर्ष ठेका समाप्त होते ही नगर निगम ने स्वयं टैक्स वसूली की जिम्मेदारी ली, जिससे राजस्व में भारी वृद्धि हुई है। महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम ने 39 करोड़ के लक्ष्य में से 30 करोड़ से अधिक की वसूली कर ली है।

नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि मार्च के अंत तक 100% वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा, जिससे दुर्ग नगर निगम इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter