• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग की राइस मिल में लगी भीषण आग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  02:23 PM IST
  • 347
लाखों का बारदाना और धान जलकर राख; आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां

दुर्ग जिले में नारायण राइस मिल में सुबह 7:30 बजे भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में करीब 4-5 घंटे लगे। मामला चिखली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिल कैलाश रूंगटा की है। राइस मिल में सुबह मजदूरों ने धुआं निकलता देखा। जब तक वो समझ पाते आग बारदानों तक पहुंच गई। इससे तेज लपटें निकलने लगी। लाखों का नुकसान हो गया है।

तस्वीरों में देखिए राइस मिल में आग....

नारायण राइस मिल में भीषण आग लगी।

नारायण राइस मिल में भीषण आग लगी।

नारायण राइस मिल में आग से धान और बारदान जलकर राख हो गए हैं।

नारायण राइस मिल में आग से धान और बारदान जलकर राख हो गए हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग पूरी तरह से बुझ गई है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग पूरी तरह से बुझ गई है।

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और टीम लगी

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 2 घंटे में कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने धान और बारदाने में अच्छी तरह से पानी डालकर आग को बुझाया गया है, जिससे एक भी चिंगारी ना बढ़े और दोबारा आग ना भड़के।

बारदाना में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।

बारदाना में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।

मजदूरों को मिल एरिया से बाहर निकाला गया

मौके पर दुर्ग पुलिस की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने मजदूरों और लोगों को मिल एरिया से बाहर किया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो। पुलिस ने बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

आग लगने से मिल मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter