• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
महिला इकाई आदिशक्ति ने निकाली भव्य मोटर साइकिल रैली..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मार्च 2025,  04:25 PM IST
  • 587
हिन्दू नव वर्ष पर हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति ने निकाली भव्य मोटर साइकिल रैली..

-समाज में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर हों और अपनी रक्षा खुद कर सकें...
दुर्ग।
 प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति द्वारा भव्य मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू के मार्गदर्शन, अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व और संगठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से सम्पन्न हुआ। रैली का शुभारंभ शहीद चौक दुर्ग में, पूर्व पार्षद अरुण सिंह द्वारा आदिशक्ति कार्यकर्ताओं की आरती कर किया गया। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की ध्वनि के बीच नगर का भ्रमण किया गया और अंत में माँ चंडी मंदिर में माताजी की महाआरती के साथ यह कार्यक्रम समापन हुआ।

Image after paragraph

संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू ने रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, "महिला सशक्तिकरण का मतलब केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराना है। आज के समाज में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर हों और अपनी रक्षा खुद कर सकें।" उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन भारत में महिलाओं का सम्मान अत्यधिक था और वेदों का ज्ञान भी महिलाओं के पास था। वैदिक युग में महिलाएं सम्मानित स्थान पर थीं और उनका शिक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान था।

Image after paragraph


महिला सशक्तिकरण के लिए समाज और परिवार की सीमाओं से बाहर निकलकर महिलाओं को उनके अधिकारों, विचारों को निर्णयों में स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। इस दिशा में यह मोटरसाइकिल रैली एक छोटी सी पहल है, जो महिलाओं को अपने अधिकारों और शक्तियों का एहसास कराती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल जी शामिल थी। पूनम पैदुमकर, बसंती साहू, रजनी मिश्रा,भाविका देवांगन,सृष्टि देवकर, आभा मूर्ति,दीप्ति देवांगन, कृष्णा ,रुचि गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव,नीलिमा श्रीवास्तव,सीता साहू, दिलिमा मजूमदार व व्यवस्था के लिए हिन्दू युवा मंच के दिनेश मिश्र, सावन श्रीवास्तव,राजा देवांगन, जय देवांगन,राज गुप्ता,वीरेंद्र सिंह,नीरज देवांगन, गजेन्द्र , राजकुमार चेलक ,सोमेश दास, दिकेश साहू,विकास तांडी व अन्य कार्यकर्ता मौजूदा थे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter