• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नए नियम लागू सही कदम उठाएं ताकि इन नए नियमों का सामना करने में दिक्कत न हो
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2025,  10:52 AM IST
  • 1175
आज 1 अप्रैल 2025 से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं, जो टैक्स, बैंकिंग, बीमा, परिवहन और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कहीं महंगाई बढ़ी है तो कहीं राहत मिली है। सही कदम उठाएं ताकि इन नए नियमों का सामना करने में दिक्कत न हो

छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार

  • पेट्रोल सस्ता: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए की कटौती हुई है।

  • टोल टैक्स महंगा: प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स 5 से 15 रुपए तक बढ़ा है, जिससे सफर महंगा हो गया है।

  • DA में बढ़ोतरी: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि, अब 50% से बढ़कर 53% हुआ।

  • ई-ऑफिस सिस्टम लागू: जिला और संभाग कार्यालयों में अब कम्प्यूटर पर फाइलें चलेंगी। फाइल के मूवमेंट की जानकारी SMS के जरिए मिलेगी।

  • शराब के दाम घटे: रिटेल वाइन शॉप्स में कई ब्रांड्स पर 20 से 300 रुपए तक की कमी। बार में भी कीमतें घटीं।

  • स्कूल टाइमिंग में बदलाव: 2 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। बड़ी कक्षाओं का समय 8 से 3 बजे तक रहेगा।

  • व्यापारियों को राहत: ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है। 10 साल से पुरानी VAT और CST की 25 हजार से कम बकाया राशि माफ की गई है।


देशभर में नए नियम: आपकी जेब पर क्या असर?

1. टैक्स में छूट और नए स्लैब

  • 12 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं।

  • 12.75 लाख तक की इनकम पर स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद भी टैक्स से छूट।

  • नई टैक्स रिजीम में 20-24 लाख आय पर 25% टैक्स।

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD के ब्याज पर TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख।

2. बैंकिंग में बड़े बदलाव

  • बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा बढ़ाई गई।

  • शहरी इलाकों में 5 हजार और ग्रामीण इलाकों में 3 हजार मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य।

  • एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क बढ़ा, अब हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपए।

3. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड में कटौती

  • SBI और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स में कमी।

  • एयर इंडिया SBI प्लेटिनम कार्ड पर अब हर 100 रुपए खर्च पर सिर्फ 5 रिवॉर्ड प्वाइंट्स।

4. PAN और आधार लिंकिंग जरूरी

  • PAN से आधार लिंक नहीं होने पर PAN कार्ड ब्लॉक हो सकता है।

  • डिविडेंड और कैपिटल गेन पर TDS ज्यादा कटेगा।

  • जुर्माने के साथ PAN और आधार लिंक कराना होगा।

5. पॉजिटिव-पे सिस्टम लागू

  • 50,000 रुपए से ज्यादा के चेक जारी करने पर बैंक को पहले जानकारी देनी होगी।


निष्क्रिय UPI अकाउंट होंगे बंद

अगर आपका UPI खाता लंबे समय से निष्क्रिय है, तो बैंक उसे बंद कर सकता है।


अब क्या करें?

  • समय पर PAN और आधार लिंक करें।

  • बैंकिंग नियमों की जानकारी रखें।

  • पेट्रोल और टोल दरों में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।

  • क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉलिसी को अपडेट रखें।

1 अप्रैल 2025 से आपकी जिंदगी पर इन बदलावों का असर जरूर पड़ेगा। तैयार रहें और सही कदम उठाएं ताकि इन नए नियमों का सामना करने में दिक्कत न हो।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter