• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अंबिकापुर: ट्रांसपोर्टर से मारपीट मामले में जन आक्रोश, भाजपा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2025,  06:32 PM IST
  • 634
अंबिकापुर: ट्रांसपोर्टर से मारपीट मामले में जन आक्रोश, भाजपा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी वसीम कुरैशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मांग का संज्ञान लेते हुए सरगुजा रेंज आईजी को फोन पर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मामला तब गरमाया जब आरोपी वसीम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता में आक्रोश फैल गया।

फिलहाल, आरोपी वसीम कुरैशी और उसके साथी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जनता में बढ़ते आक्रोश के बीच पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बना हुआ है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter