• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
साफ-सफाई में लापरवाही पर एसईसीएल पर 25 हजार का जुर्माना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2025,  09:19 PM IST
  • 1106
साफ-सफाई में लापरवाही पर एसईसीएल पर 25 हजार का जुर्माना

कोरबा: एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के आवासीय कॉलोनियों में साफ-सफाई की घोर लापरवाही और डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था 10 दिनों से बंद होने पर कोरबा नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने एसईसीएल कोरबा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही निर्देश दिया है कि तीन दिनों के भीतर जुर्माने की राशि निगम कार्यालय में जमा कराई जाए और आगामी तीन दिनों के अंदर आवासीय कॉलोनी क्षेत्र की पूरी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

साफ-सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के तहत विभिन्न आवासीय कॉलोनियों और अधिपत्य क्षेत्रों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी पूरी तरह से एसईसीएल प्रबंधन की है। नियमानुसार, इन कॉलोनियों में उत्पन्न अपशिष्ट का एकत्रीकरण, संग्रहण, परिवहन और निपटान का कार्य नियमित रूप से किया जाना चाहिए। लेकिन प्रबंधन द्वारा इन कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, जिसकी शिकायतें निगम को समय-समय पर प्राप्त हो रही हैं।

आयुक्त के सख्त निर्देश

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने एसईसीएल प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर सभी आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, अन्यथा निगम द्वारा और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter